scorecardresearch
Advertisement

गुरु गोविंद सिंह का 355 वां प्रकाश पर्व, बंगला साहिब गुरुद्वारा में अरदास को पहुंचे श्रद्धालु

दिल्ली में आज कोरोना कर्फ्यू का दूसरा दिन है. बाजारों में आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है. इन सबके बीच आज प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में मत्था टेकने पर छूट दी गई है. ऐसे में बंगला साहिब गुरुद्वारा में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच रहे हैं. कोरोना के चलते गुरुद्वारे में काफी सावधानियां बरती जा रही हैं. देखें गुड न्यूज टुडे संवाददाता श्रुतिका की ये खास रिपोर्ट.