scorecardresearch

Acchi Baat: हनुमान चालीसा की महिमा और तुलसीदास जी की अद्भुत कथाएं, जानें चालीसा पाठ का महत्व

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस प्रवचन में हनुमान चालीसा की महिमा और इसकी रचना से जुड़ी कथाओं का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने बताया कि हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली मंत्र हनुमान चालीसा है. उन्होंने कहा कि चालीस दिन तक प्रतिदिन सौ बार पाठ करने से, ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए, हनुमान चालीसा सिद्ध हो जाती है. तुलसीदास जी द्वारा हनुमान चालीसा की रचना से जुड़ा प्रसंग सुनाया गया, जब अकबर के शासनकाल में उन्हें कारागार में डाल दिया गया था. प्रवचन में तुलसीदास जी के जीवन की अनेक घटनाओं का उल्लेख किया गया, जिसमें एक मृत व्यक्ति को राम नाम के कीर्तन से जीवित करना, चित्रकूट में राम जी के दर्शन पाना, और हनुमान जी को गुरु मानना शामिल है. रामायण की कथाओं के माध्यम से यह समझाया गया कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए सुंदर मन का दान आवश्यक है.