scorecardresearch

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हरिद्वार से प्रयागराज तक भक्तों की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. इस दिन हजारों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे और यहां गंगा में डुबकी लगाई और दीन दान किया. कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. गंगा स्नान की ऐसी ही तस्वीरें प्रयागराज से आई हैं. प्रयागराज में सुबह सुबह श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंचे और वहां आस्था की डुबकी लगाई. वहीं वाराणासी में भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर डुबकी लगाई. इस शुभ घड़ी में गंगा स्नान बेहद पवित्र और कल्याणकारी माना जाता है.

Bathing in Ganga on the day of Kartik Purnima has special significance. On this day thousands of devotees take a dip in faith in the Ganga. Strict security arrangements have been made at the ghats for Kartik Purnima bath. Watch the Video to know more.