scorecardresearch
Advertisement

Mumbai Ganesh Utsav: मुंबई में गणेश उत्सव की धूम! लालबाग के राजा से 45 फीट ऊंचे बाप्पा तक..उमड़ी भक्तों की भीड़

मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम है. देश-विदेश से श्रद्धालु बाप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. यह 11 दिवसीय उत्सव है, जिसमें 24 घंटे रौनक बनी रहती है. हर साल पंडालों को नई थीम पर सजाया जाता है. इस उत्सव में सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिलती है, जहां सभी धर्मों के लोग बाप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए एकजुट होते हैं. लालबाग के राजा को मन्नतों का राजा कहा जाता है, जिनके दर्शन के लिए बिहार, कर्नाटक, केरल और दिल्ली जैसे राज्यों से भी लोग आते हैं. भक्तों की लंबी कतारें 24-24 घंटे तक लगी रहती है.