मुंबई में गणेशोत्सव चल रहा है... ये सुनकर आप शायद सोच में पड़ जाएं कि ये तो भादो मास में होता है... तो फिर अभी.. लेकिन आपको बता दें कि ये माघी गणेशोत्सव है. जो महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मनाया जाता है. मुंबई के मुलुंड में इस माघी गणेशोत्सव के लिए एक भव्य पंडाल है. जिसे देखने और गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेने लोग पहुंच रहे हैं.