Ram Barat: जनकपुर से अयोध्या लौटी प्रभु श्रीराम की बारात का बहुत भव्य स्वागत हुआ. इस स्वागत समारोह में साधु-संत और और आम लोग भी शामिल हुए. 26 नवंबर को प्रभु श्रीराम अपने तीन भाइयों के साथ बारात लेकर जनकपुर धाम गए थे. जहां 6 दिसंबर को विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त में विवाह से जुड़ी रश्में निभाई गईं.