scorecardresearch

Ujjain Mahakal Sawari: उज्जैन में महाकाल की शाही सवारी, सड़कों पर महादेव की जयकारा, जानें क्यों है ये अनोखी परंपरा?

उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी श्रावण मास में निकाली जाती है। यह उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। इस साल महाकाल की सवारियों का विशेष संयोग बना है, जो 14 जुलाई से शुरू होकर 18 अगस्त को समाप्त होगा। 28 जुलाई को तीसरी सवारी निकाली गई, जिसमें बाबा महाकाल मन महेश तांडव और चंद्र मोलेश्वर के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।