scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya: राम मंदिर में देखने को मिली उत्तराखंड की कला, Ramlala को पहनाए गए राज्य के शुभ वस्त्र

अयोध्या के भव्य राममंदिर के साथ आज उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कला भी जुड़ गई है. रामलला को उत्तराखंड का शुभवस्त्रम पहनाया गया है. इस शुभवस्त्रम को उत्तराखंड की खास लोक कला ऐपण से तैयार किया गया है. ये शुभवस्त्रम न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक कला का प्रतीक है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का भी संकेत है.