कृष्ण नगरी वृंदावन के श्री रंगनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भाद्रपद के महीने में हुए इस उत्सव में ठाकुरजी श्री गोपाल के विग्रह का अभिषेक किया गया और उनका सुंदर श्रृंगार किया गया। भगवान को सोने-चांदी से सजे झूले में बैठाया गया। नंदबाबा और यशोदा की भूमिका निभा रहे आर कृष्णन और सुधा कृष्णन ने ठाकुरजी को झुलाया और भजन गाए।