
IMD weather update
IMD weather update
देश के एक बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में मई महीने में बर्फबारी हो रही है. लद्दाख में जोजिला दर्रे के आसपास के पहाड़ों में अचानक बर्फबारी ने सभी को चौंका दिया. एक तरफ कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है और दूसरी तरफ 21 मई को जोजिला दर्रे के आसपास भारी बर्फबारी हुई है. मई महीने में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बर्फबारी ने मौसम विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
बर्फबारी के चलते सड़क बंद-
ताजा बर्फबारी के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर श्रीनगर-लद्दाख राष्ट्रीय राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. समुद्र तल से करीब 3.5 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित जोजिला दर्रा कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला अहम मार्ग माना जाता है. भारी बर्फ जमा होने के कारण गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है. अभी सड़क को साफ करने का काम किया जा रहा है.

गर्मी से राहत, कई जगहों पर बारिश-
बेमौसम बर्फबारी के चलते मुसाफिरों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि सड़कों से बर्फ हटाने का चल रहा है.
बेमौसम बर्फबारी से भीषण गर्मी से राहत मिली है. कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जबकि सूबे के दूसरे क्षेत्रों में बारिश हुई है. कई जगहों पर आंधी-तूफान भी देखने को मिला.
3 दिनों में बारिश की संभावना-
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक तूफानी मौसम रह सकता है. घाटी में बारिश भी हो सकती है. इसकी वजह से तापमान सामान्य से नीच रह सकता है.
मई में बेमौसम बर्फबारी क्यों?
आमतौर पर मई के महीने में पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने लगती है और रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं. लेकिन इस बार मौसम ने अलग रुख दिखाया है. भीषण गर्मी में बेमौसम बर्फबारी हुई है. मसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों की ठंडी हवाओं के टकराव के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का असामान्य मौसम अब पहले की तुलना में ज्यादा देखने को मिल रहा है. जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है. जहां मैदानी इलाकों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं पहाड़ों में अचानक ठंड और बर्फबारी जैसे हालात बन रहे हैं.

मैदानों में हीटवेव, पहाड़ों में ठंड-
मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जबकि पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है. मैदानी इलाकों में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. पानी का सेवन कर रहे हैं और छाया की तलाश कर रहे हैं. लेकिन पहाड़ी इलाकों में लोग गर्म पकड़े निकाल रहे हैं और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. बर्फबारी पर्यटकों के लिए खूबसूरत नजारा लेकर आया है. लेकिन सड़कें बंद होने से दिक्कत हो सकती है.
ये भी पढ़ें: