K-beauty, skincare ingredient,
K-beauty, skincare ingredient,
स्किनकेयर की बात हो और Cica का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है. Cica यानी Centella asiatica एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो त्वचा की जलन और लालिमा को कम करने में मदद करती है और स्किन को ठीक करने के लिए जानी जाती है. अब यही साधारण-सी दिखने वाली जड़ी बूटी नई रिसर्च की वजह से सुर्खियों में है.
Frontiers in Medicine में छपी एक स्टडी के मुताबिक, सेंटेला एशियाटिका पौधे में पाया जाने वाला कंपाउंड Madecassic Acid खतरनाक बैक्टीरिया को रोकने की क्षमता रखता है.
क्या है यह नई खोज?
वैज्ञानिकों ने पाया कि Madecassic Acid बैक्टीरिया को मारने का तरीका थोड़ा अलग है. आम एंटीबायोटिक्स जहां कई बार शरीर की अच्छी कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा देते हैं, वहीं यह कंपाउंड सीधे बैक्टीरिया के एक खास प्रोटीन को निशाना बनाता है. इससे इलाज ज्यादा असरदार और साइड इफेक्ट कम होने की संभावना बनती है.
क्या आपकी क्रीम अब दवा बन सकती है?
यह सुनकर कई लोगों के मन में सवाल आएगा क्या अब हम अपनी Cica क्रीम से इंफेक्शन ठीक कर सकते हैं? जवाब है नहीं. आपके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में madecassic acid बहुत कम मात्रा में होता है, जो सिर्फ त्वचा की ऊपरी परत पर काम करता है. इसलिए इसे एंटीबायोटिक्स की तरह देखा नहीं जा सकता.
भारत में K-beauty का ट्रेंड
भारत में पिछले कुछ सालों में K-beauty का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. धूल, प्रदूषण, पसीना और maskne जैसी समस्याओं के कारण लोग Cica प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यही जड़ी-बूटी आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होती रही है. हालांकि यह कोई घरेलू इलाज नहीं है. इस पर आधारित दवा बनने में अभी कई साल लग सकते हैं. एंटीबायोटिक का सही इस्तेमाल अभी भी बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें