scorecardresearch

Human Psychology: इन आदतों वाले लोगों को नजरअंदाज करना होता है मुश्किल! जानें क्या कहती है साइकोलॉजी?

कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना कुछ कहे भी लोग का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. वह कुछ ऐसी खास आदतों को रखते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बना देती है. लेकिन ये आदते कौन सी हैं, और क्यों इतनी पावरफुल हैं?

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

क्या आपने कभी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जिसके कमरे में आते ही लोगों का ध्यान उसकी ओर जाने लगता है? वह न तो सबसे ज्यादा बोलता है और न ही हर समय खुद को दिखाने की कोशिश करता है. फिर भी लोग उसकी बात सुनना और उसके साथ समय बिताना पसंद करते हैं. साइकोलॉजी इन लोगों के बारे में काफी कुछ बताती है, जो उन्हें दूसरों के बीच खास और याद रहने वाला बनाते हैं.

बात करते समय आंखों से संपर्क

ऐसे लोग सामने वाले से बात करते समय ठीक से आंखों में देखते हैं. उनका नजर मिलाना न तो अजीब लगता है और न ही जबरदस्ती का. इससे सामने वाले को लगता है कि उसकी बात ध्यान से सुनी जा रही है. इससे बातचीत ज्यादा अच्छी और सहज बनती है.

सामने वाले पर पूरा ध्यान देना

कुछ लोग बातचीत के बीच बार-बार फोन देखते हैं. वहीं, खास लोग सामने वाले पर पूरा ध्यान देते हैं. वे बातचीत के दौरान इधर-उधर नहीं भटकते. छोटी-छोटी बातों को भी याद रखते हैं. इससे सामने वाले को अपनी बात की अहमियत महसूस होती है.

व्यवहार में गर्मजोशी रखना

एक सच्ची मुस्कान, प्यार से बात करना और जरूरत के समय मदद करना किसी भी व्यक्ति को खास बना सकता है. जब सामने वाले को आपके साथ सुरक्षित और सहज महसूस होता है, तो वह आपसे आसानी से जुड़ता है.

आत्मविश्वास रखें, घमंड नहीं

आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन घमंड उन्हें दूर कर सकता है. ऐसे लोग अपनी बात साफ तरीके से रखते हैं, लेकिन दूसरों को छोटा दिखाने की कोशिश नहीं करते. वे खुद पर भरोसा रखते हैं और दूसरों की बात का भी सम्मान करते हैं.

खुली और अच्छी बॉडी लैंग्वेज

शरीर का हाव-भाव भी लोगों पर असर डालता है. शांत रहना, आराम से बैठना, मुस्कुराना और सिर हिलाकर सामने वाले की बात सुनना आपको ज्यादा सहज और मिलनसार दिखाता है.

सिर्फ बोलें नहीं, ध्यान से सुनें भी

याद रहने वाले लोग केवल अपनी बात नहीं करते. वे दूसरों की बातें भी ध्यान से सुनते हैं. वे सवाल पूछते हैं और सामने वाले की बात में दिलचस्पी दिखाते हैं. इससे बातचीत ज्यादा अच्छी बनती है.

खुद को दिखाने की कोशिश न करें

सबसे खास बात है अपने जैसा रहना. दूसरों को खुश करने के लिए नकली व्यवहार करने के बजाय अपनी असली पहचान बनाए रखना लोगों को ज्यादा भरोसेमंद लगता है. यही सच्चापन किसी व्यक्ति को लंबे समय तक याद रखने लायक बना सकता है.