scorecardresearch

NASA: आर्टेमिस 2 मिशन सफल...10 दिनों की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरे चंद्रयात्री

नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. 53 साल के लंबे अंतराल के बाद इंसानों को चंद्रमा के करीब ले जाने वाला यह पहला क्रू मिशन था. ओरियन कैप्सूल ने चार अंतरिक्ष यात्रियों—रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन के साथ प्रशांत महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन किया. इस 10 दिवसीय मिशन ने पृथ्वी से 4,06,771 किलोमीटर दूर जाकर अपोलो 13 का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिशन के दौरान चालक दल ने चंद्रमा के उस सुदूर हिस्से का निरीक्षण किया जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता. आर्टेमिस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर स्थायी इंसानी बस्ती बसाना और मंगल ग्रह के भविष्य के अभियानों की तैयारी करना है. इस परियोजना में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत ने आर्टेमिस अकॉर्ड्स पर हस्ताक्षर किए हैं. साथ ही, इसरो के चंद्रयान मिशनों द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव और पानी की मौजूदगी पर जुटाया गया डेटा नासा के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है. यह सफलता अब आर्टेमिस 3 मिशन का मार्ग प्रशस्त करेगी.