scorecardresearch
Advertisement

Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला 14 दिन करेंगे अंतरिक्ष में जीवन के प्रयोग, शुभ यात्रा के लिए महाकाल मंदिर में की गई विशेष पूजा

भारतीय शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गए हैं. उन्होंने कल एग्ज़ैम फोर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी. शुभांशु 14 दिनों तक स्पेस स्टेशन में रहेंगे. इस दौरान वे अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए कई अहम प्रयोग करेंगे. उनकी शुभ यात्रा के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-पाठ किया गया और दुआएं मांगी गईं. महाकाल में लोग उनकी सफल यात्रा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. यह विज्ञान और आस्था के तालमेल की तस्वीरें हैं.