scorecardresearch
Advertisement

फैक्ट चेक: क्या अखिलेश यादव ने किया बाबरी मस्जिद निर्माण का वादा? जानें क्या है सच?

चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए खूब जोर लगा रही है. इन सबके बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हैं. सोशल मीडिया पर भी जमकर हमले हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसमें कहा गया है कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की फिर से सरकार बनती है तो बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी जगह पर कराया जाएगा. जहां आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. जब फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल की तो क्या नतीजा निकलता देखिए इस रिपोर्ट में.