scorecardresearch

Fact Check: ईरान के हमले में अमेरिकी युद्धपोत को भारी नुकसान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

Good News Today के शो 'Fact Check' में नवजोत सिंधावा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी दावों की पड़ताल की। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा था कि ईरान के हमले में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और ऑयल टैंकर को भारी नुकसान पहुंचा है। Fact Check टीम ने AI डिटेक्टर टूल से जांच की तो पता चला कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। दूसरे वीडियो में जलते जहाज का दावा किया गया, जो असल में जून 2025 में ओमान की खाड़ी में दो जहाजों की टक्कर का पुराना वीडियो निकला। तीसरे वीडियो में लखनऊ में अयातुल्ला खामनेई की मौत पर प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज का दावा किया गया। UP पुलिस के फैक्ट चेक हैंडल ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 26 सितंबर 2025 का बरेली का है, लखनऊ का नहीं। शो में सोशल मीडिया पर वायरल मनोरंजक वीडियो भी दिखाए गए।