scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: चीनी सैनिकों से भिड़े स्थानीय लोग? दुल्हन ने चलाई ट्रेन? जानिए सच

सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों से स्थानीय लोगों के भिड़ने के दावे के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया. जांच-पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो 23 मई 2025 का है, जब अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के बेगिंग गांव में प्रस्तावित सियांग बांध परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था. वीडियो में दिख रहे वर्दीधारी चीनी सैनिक नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवान थे, जिनकी प्रदर्शनकारियों से तीखी बहस हुई थी. वहीं दूसरे मामले में शादी के जोड़े और चूड़े में महिला द्वारा ट्रेन चलाने का वीडियो वायरल हुआ. पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है. रेलवे नियमों के तहत लोको पायलट के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म अनिवार्य होती है और केबिन में असिस्टेंट लोको पायलट की मौजूदगी जरूरी होती है.