सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी अतिक्रमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैक्ट चेक पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ है। वायरल वीडियो वास्तव में सिक्किम की राजधानी गंगटोक का है, जहां तिब्बती समुदाय और रीजनल तिब्बती युवा कांग्रेस के लोगों ने चीन के नए एथनिक यूनिटी कानून के खिलाफ और एक्टिविस्ट लोबगा रंगजेन की याद में प्रदर्शन किया था। वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद एक बहुमंजिला इमारत के मलबे में तब्दील होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो कोलंबिया भूकंप का नहीं बल्कि एआई तकनीक से तैयार किया गया एक एडिटेड वीडियो है। इसके अलावा बुलेटिन में सोशल मीडिया की वायरल दुनिया के कई अन्य दिलचस्प और मजेदार वीडियो भी दिखाए गए।