scorecardresearch

Fact Check: क्या दिल्ली की CM Rekha Gupta ने 'ढाई हजार करोड़ लोगों' के लोन लेने का दावा किया? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

गुड न्यूज टुडे के 'फैक्ट चेक' कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वायरल वीडियो की सच्चाई दिखाई गई. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सीएम ने 'ढाई हजार करोड़ लोगों' द्वारा लोन लेने की बात कही है, जबकि पड़ताल में सामने आया कि उन्होंने 'ढाई हजार करोड़ रुपये' के कुल लोन आवंटन की बात की थी. उनके आधे-अधूरे बयान को गलत संदर्भ में वायरल किया गया. इसके अलावा, बारामती विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमित कपूर के नाम पर वायरल हो रही तस्वीर की भी पड़ताल की गई. जांच में पाया गया कि वायरल तस्वीर असल में कैप्टन साहिल मदान की है, जो सुरक्षित हैं और उस विमान में सवार नहीं थे. कार्यक्रम में दर्शकों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी भी खबर पर भरोसा न करें.