scorecardresearch

Fact Check: युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी जहाज को कब्जे में लिया? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

गुड न्यूज टुडे के इस फैक्ट चेक बुलेटिन में एंकर नजीरुल चंदावा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो भ्रामक दावों की सच्चाई उजागर की है. पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक अमेरिकी जहाज को कब्जे में ले लिया है. पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो जुलाई 2019 का है, जब ईरान की IRGC ने ब्रिटिश टैंकर 'स्टेना इम्पेरो' को रोका था, इसका वर्तमान युद्ध से कोई संबंध नहीं है. दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि इजरायल के तेल अवीव में हजारों कौवों का दिखना किसी बड़ी अनहोनी का संकेत है. जांच में यह वीडियो अमेरिका के टेक्सास का निकला, जो अप्रैल 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है. विशेषज्ञों के अनुसार, इजरायल में कौवों का दिखना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है. चैनल ने दर्शकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैली ऐसी अफवाहों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.