scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: नेपाल में मुसलमानों की नो एंट्री और TMC कार्यकर्ताओं की पिटाई का सच, जानें वायरल दावों की पूरी हकीकत

सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही तीन बड़े दावों की पड़ताल की है। पहले दावे में कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में शराब बांटते पकड़े जाने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। यह वीडियो अप्रैल 2020 का मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां तत्कालीन सराफा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की थी। दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि टीएमसी के पूर्व नेता ने ममता बनर्जी को अपशब्द कहे। जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स बांग्लादेशी नागरिक सैफत उल्ला सैफुल्ला है, जिसका टीएमसी से कोई संबंध नहीं है। तीसरे वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने देश में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह दावा भी फर्जी साबित हुआ। नेपाल सरकार या इमिग्रेशन विभाग ने धर्म के आधार पर ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है।