scorecardresearch

Fact Check: क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से की कलमा पढ़ने की अपील? देखिए वायरल वीडियो की सच्चाई

प्रयागराज में चले रहे माघ मेले में संगम स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद चल रहा है. इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें कलमा पढ़ने के बारे में बोलते हुए सुना जा रहा है. इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से कलमा पढ़ने की अपील की है. वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है पड़ताल करती हमारी ये रिपोर्ट देखिए।