scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: महिला से बदसलूकी, रामपुर में नदी पार करते बच्चे और वायरल वीडियो का सच

गुड न्यूज़ टुडे के विशेष कार्यक्रम 'फैक्ट चेक' में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दो प्रमुख दावों की पड़ताल की गई. पहले मामले में दावा किया गया था कि महिला यात्री से बदसलूकी करने पर बस कंडक्टर की पिटाई की गई. जांच में सामने आया कि यह बांग्लादेश का एक स्क्रिप्टेड वीडियो है. वहीं दूसरी खबर में सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया था कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुल न होने के कारण बच्चे गोगा नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं. फैक्ट चेक टीम की जांच में पाया गया कि यह वीडियो रामपुर का नहीं बल्कि उत्तराखंड के देहरादून क्षेत्र का है, जहां बच्चे सोंग नदी पार करके स्कूल जाते हैं. इसके अलावा बुलेटिन में कई सकारात्मक और भावुक करने वाले वायरल वीडियो भी दिखाए गए.