scorecardresearch

Fact Check: CBSE ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा की रद्द, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, जानिए इसकी सच्चाई

गुड न्यूज़ टुडे के खास शो फैक्ट चेक में वैभव राज शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो बड़े दावों की पड़ताल की। पहला दावा उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ का था, जिसमें कहा गया कि दो आतंकियों को ढेर किया गया और दो को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह वीडियो 5 दिसंबर 2025 को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हुई एक Mock Drill का हिस्सा पाया गया। दूसरा दावा मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण CBSE द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द किए जाने का था। CBSE ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस नोटिस को फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जा रही हैं। दोनों ही दावे पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक पाए गए।