scorecardresearch

Fact Check: ईरान युद्ध की वजह से CBSE परीक्षा रद्द की गए? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो बड़े दावों की Good News Today की Fact Check टीम ने पड़ताल की और दोनों को फर्जी पाया। पहला दावा उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ का था। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा था कि दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया और दो को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो 5 दिसंबर 2025 को नैनीताल पुलिस द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था। दूसरा दावा मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते CBSE द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का था। CBSE ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस नोटिस को फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित हो रही हैं।