scorecardresearch

Fact Check: क्या काठगोदाम स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने सचमुच आतंकियों को पकड़ा? जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो बड़े दावों की Good News Today की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की। पहले वीडियो में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कथित आतंकी हमले का दावा किया जा रहा था, जिसमें कहा गया कि दो आतंकियों को ढेर किया गया और दो को गिरफ्तार किया गया। पड़ताल में यह वीडियो 5 दिसंबर 2025 को आयोजित एंटी-टेरर मॉक ड्रिल का निकला। दूसरे मामले में CBSE के नाम से एक फर्जी सर्कुलर वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। CBSE ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस सर्कुलर को पूरी तरह फर्जी बताया और साफ किया कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित हो रही हैं। दोनों ही मामलों में भ्रामक जानकारी फैलाई गई थी।