scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: नेपाल बाढ़ का AI वीडियो और डिलीवरी बॉय की मारपीट का स्क्रिप्टेड दावा, जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ और डिलीवरी बॉय द्वारा महिला से मारपीट से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने इन दोनों वायरल दावों की पड़ताल की है. पहले वीडियो में अचानक आई बाढ़ में घर, गाड़ियां और लोग बहते दिखाई दे रहे हैं, जिसे नेपाल में आई त्रासदी से जोड़कर पेश किया गया. तकनीकी जांच और एआई डिटेक्शन टूल्स के विश्लेषण में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई की मदद से तैयार किया गया है. दूसरे वीडियो में डिलीवरी बॉय और एक महिला के बीच सामान गिरने पर हिंसक झड़प दिखाई गई. जांच में सामने आया कि यह किसी वास्तविक घटना का वीडियो नहीं बल्कि सोशल मीडिया के लिए बनाया गया एक स्क्रिप्टेड वीडियो है. इसके अलावा बुलेटिन में कई अन्य मनोरंजक वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं.