scorecardresearch

क्या है अयोध्या के राम मंदिर में दान के पैसे चुराने के सीसीटीवी फुटेज का सच?

गुड न्यूज़ टुडे के 'फैक्ट चेक' में आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक दावों की पड़ताल की गई है। अयोध्या के राम मंदिर में दान के पैसे चुराने का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल है। हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। यह वीडियो बेंगलुरु के गली अंजनेय स्वामी मंदिर का है, जो सितंबर 2024 में वायरल हुआ था। वहीं, एक अन्य वायरल वीडियो में दावा किया गया कि यह ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुए उस हेलीकॉप्टर क्रैश का है, जिसमें संगीतकार ओलिवर ट्री की मौत हुई थी। जांच में यह भी फेक साबित हुआ। असल में यह अप्रैल 2024 में मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों के टकराने का वीडियो है। इसके अलावा आज के एपिसोड में कुछ दिलचस्प वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें बिना जूतों के कमाल का फुटबॉल खेलता बच्चा, दादा-दादी को लंदन घुमाने वाली आयुषी, आंखों पर पट्टी बांधकर खीरा काटने का गिनीज रिकॉर्ड बनाने वाले 'सिक्स पैक शेफ', एक महिला के साथ खेलता पालतू कौवा और दिल्ली मेट्रो में यात्रा करता बंदर शामिल है।