scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: नेपाल की बाढ़ में शालिग्राम शिला मिलने और इमारत ढहने के दावों का सच

नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वायरल दावे में कहा गया कि नेपाल की बाढ़ में हिमालय से बहकर 31 टन का विशाल शालिग्राम पत्थर आया है. फैक्ट चेक पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ. जांच में सामने आया कि यह वीडियो मुस्तांग जिले के जोमसोम में काली गंडकी नदी किनारे आयोजित मूर्तिकला कार्यशाला के दौरान बनाई गई शालिग्राम की नक्काशीदार मूर्ति का है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा मई में हुई थी. इसका हालिया बाढ़ से कोई संबंध नहीं है. वहीं दूसरे वायरल वीडियो में बाढ़ के दौरान एक इमारत को ढहते हुए और बालकनी में लोगों को खड़े दिखाया गया. जांच में AI डिटेक्शन टूल्स और कीफ्रेम सर्च से स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है. दोनों वायरल दावे पूरी तरह झूठे पाए गए.