scorecardresearch

Fact Check: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई का सच ? देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनके दावों की सच्चाई जानना जरूरी है. एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है. फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ. असल में यह वीडियो अगस्त 2025 का है, जब दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे डॉग लवर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था. वहीं, असम के एक अन्य वायरल वीडियो में दावा किया गया कि एक हाथी जंगल कटने से बचाने के लिए जेसीबी के सामने आ गया. पड़ताल में पता चला कि यह काजीरंगा के पास गड्ढे में गिरे हाथी के बच्चे को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन था, जहां हथिनी अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी. इसके अलावा बुलेटिन में पिता द्वारा बच्चे को गणित सिखाने, बिलासपुर में जलभराव के बीच फंसी महिला की मदद और अन्य दिलचस्प वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं.