scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: अभिजीत दीपके पर हमले का सच, Flydubai Flight और Denver विमान हादसे का फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक दावों की पड़ताल करते हुए दो प्रमुख मामलों की सच्चाई सामने रखी गई है. पहले मामले में दावा किया गया कि मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा गया. जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया, क्योंकि यह वीडियो 15 जून 2026 को राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर हुए विरोध प्रदर्शन का है. दूसरे मामले में दावा किया गया कि यह वीडियो फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 की इमरजेंसी लैंडिंग का है. पड़ताल में यह दावा भी झूठा साबित हुआ, क्योंकि यह वीडियो जुलाई 2025 का है, जब अमेरिका के डेनवर में अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग गियर में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से सुरक्षित निकाला गया था.