scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: Air India टर्बुलेंस और नासिक में नवजात बच्ची को छोड़ने के वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावे के मुताबिक, 4 अगस्त को हुई घटना के दौरान यात्रियों के रोने और खिड़की का पैनल उखड़ने का यह दृश्य है. फैक्ट चेक टीम की जांच में पाया गया कि यह वीडियो 19 अप्रैल 2018 का है, जब अमृतसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान में भारी टर्बुलेंस हुआ था. वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि महाराष्ट्र के नासिक में एक दंपत्ति ने बेटी होने के कारण नवजात बच्ची को लावारिस छोड़ दिया. पड़ताल में सामने आया कि यह दावा भी पूरी तरह गलत है. यह दरअसल 'नया साल' नामक एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का वीडियो है, जिसे अधूरा शेयर कर भ्रम फैलाया जा रहा था.