scorecardresearch

Fact Check: अमरनाथ यात्रा बस पर ग्रेनेड हमले और आंध्र में उड़ने वाले पुजारी के मौत के वायरल दावों की सच्चाई

सोशल मीडिया पर अक्सर आधी-अधूरी सच्चाई और झूठे दावे तेजी से फैलते हैं. हाल ही में दो ऐसे वायरल वीडियो चर्चा में हैं, जिनकी सच्चाई जानना जरूरी है. पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर ग्रेनेड से हमला किया गया और बस जलकर खाक हो गई. हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से झूठा निकला. यह वीडियो असल में बेंगलुरु के ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे इंजन में आग लगने से जली केरल राज्य परिवहन की बस का है. वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि आंध्र प्रदेश में एक पुजारी ने उड़ने का दावा किया और पहाड़ से गिरकर उसकी मौत हो गई, जिसे मौजूदा सरकार से भी जोड़ा गया. हमारी जांच में पता चला कि यह वीडियो अगस्त 2021 का है, जब अनंतपुर जिले में 49 वर्षीय पुजारी अप्पा पपाया का पहाड़ पर एक अनुष्ठान के दौरान संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरकर निधन हो गया था. उस समय राज्य में वाईएस जगनमोहन रेड्डी की सरकार थी। दोनों ही दावों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है.