scorecardresearch

Fact Check: असद के वायरल वीडियो का सच, काव्या मारन के गिफ्ट की सच्चाई और दिनभर के वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं. पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी असद ने मर्डर के बाद यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ. वायरल वीडियो असद का नहीं, बल्कि दिल्ली के शालीमार बाग मर्डर केस के आरोपी करण कुमार का है. वहीं, दूसरे दावे में एक तस्वीर के जरिए कहा जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को करोड़ों की घड़ी गिफ्ट की है. जांच में सामने आया कि यह तस्वीर एआई की मदद से एडिट की गई है. असल में काव्या ने मैच के बाद वैभव से सिर्फ हाथ मिलाया था. बुलेटिन में कुछ अन्य वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं.