scorecardresearch

Fact Check: बंगाल चुनाव में CRPF का वीडियो और गाय के बच्ची को बचाने का सच, देखिए फैक्ट चेक रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो प्रमुख वीडियो की सच्चाई सामने आई है। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा था कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीआरपीएफ ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की है। पड़ताल में यह दावा गलत निकला। असल में यह वीडियो 11 जनवरी को बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन का है, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। दूसरे वायरल वीडियो में एक गाय को रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन के सामने से एक छोटी बच्ची की जान बचाते हुए दिखाया गया था। जांच में पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। एआई डिटेक्शन टूल की मदद से यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसके अलावा बुलेटिन में कुछ सकारात्मक वीडियो भी दिखाए गए, जिनमें 73 साल की बुजुर्ग महिला की बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग और गुरुद्वारे में दान करते एक छोटे बच्चे के दृश्य शामिल हैं।