scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: BJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की पिटाई और फ्रांस पुलिस से जुड़े वायरल दावों की सच्चाई

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावों के साथ वायरल हो रहे दो प्रमुख वीडियो की गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की है. पहले मामले में दावा किया गया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने बीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका की पिटाई कर दी. पड़ताल में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला. असल में यह वीडियो मुंबई के मीरा रोड स्थित एक क्विक कॉमर्स स्टोर का है, जहां महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ के आरोप में मनसे कार्यकर्ताओं ने स्टोर मैनेजर जय पाठक की पिटाई की थी. वहीं दूसरे मामले में एक वीडियो को फ्रांस में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के संयम का बताकर भारतीय पुलिस पर तंज कसा जा रहा था. जांच में सामने आया कि यह वीडियो फ्रांस का नहीं, बल्कि सितंबर 2025 में इंडोनेशिया के मेदान में हुए हिंसक प्रदर्शन का है. इसके अलावा बुलेटिन में सोशल मीडिया पर वायरल अन्य प्रेरक और रोचक पलों को भी दिखाया गया.