scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: क्या रामपुर के बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है? जानिए पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनका फैक्ट चेक टीम ने सच सामने लाया है। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा था कि महिला यात्री से बदसलूकी के बाद बस कंडक्टर को एक यात्री ने पीटा। हालांकि, पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो बांग्लादेश का एक स्क्रिप्टेड वीडियो है और इसमें दिख रहे लोग एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दावा किया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुल न होने के कारण बच्चे गोगा नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भी इसे शेयर कर सरकार पर तंज कसा था। गुड न्यूज टुडे की टीम की जांच में यह दावा भी झूठा साबित हुआ। यह वीडियो रामपुर का नहीं, बल्कि उत्तराखंड के टिहरी जिले का है, जहां बारिश के मौसम में बच्चे सौंग नदी को पार करके स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।