scorecardresearch

Fact Check: कॉकरोच जनता पार्टी के घूसकांड का सच, असम मस्जिद में हथियारों का दावा और वायरल वीडियो की पड़ताल

गुड न्यूज़ टुडे के शो 'फैक्ट चेक' में सोशल मीडिया पर वायरल दो बड़े दावों की पड़ताल की गई है। पहला दावा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़ा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ने का वीडियो वायरल है। पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। यह वीडियो फरवरी का है, जब छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को रिश्वत लेते पकड़ा था। इसका 16 मई को बनी व्यंग्यात्मक कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। दूसरा दावा असम की एक मस्जिद से भारी मात्रा में हथियार मिलने का है। फैक्ट चेक में यह दावा भी झूठा साबित हुआ। असल में यह वीडियो मणिपुर पुलिस का है, जब लामशांग इलाके में UNLF (बांबेई गुट) के उग्रवादियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। इसके अलावा शो में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, लीची वाले से मोलभाव करती बच्ची कियारा और इंडिगो पायलट द्वारा रिकॉर्ड किए गए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के दिलचस्प वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं।