scorecardresearch

क्या दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन का है ये वायरल वीडियो? जानिए दावे की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही दो दावों की पड़ताल की है। पहले वीडियो में दावा किया गया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विशाल प्रदर्शन किया। पड़ताल में यह दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो फरवरी 2023 में भोपाल में हुई चंद्रशेखर आजाद रावण की जनसभा का है। दूसरे वायरल वीडियो में फिलीपींस में आए हालिया भूकंप से एक स्काई ब्रिज के टूटने का दावा किया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो मार्च 2025 में बैंकॉक का है, जब म्यांमार में आए भूकंप का असर वहां दिखा था। इसके अलावा बुलेटिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई मजेदार और भावुक वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें बच्चों की स्कूल एक्टिविटी, पिता द्वारा बच्चों को आईफोन गिफ्ट करने और बाघ-गैंडे का वीडियो शामिल है।