scorecardresearch

Fact Check: कोयंबटूर पुलिस का सच, ईरानी नौसेना के सजदे का AI वीडियो और सोशल मीडिया के वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक दावे वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही दो प्रमुख दावों की पड़ताल की है। पहले दावे में कहा जा रहा है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक बच्ची की हत्या से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसने वाले तीन पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। पड़ताल में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले एक कैमरामैन के मजाक पर हंसे थे और किसी को सस्पेंड नहीं किया गया है। दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बकरीद के मौके पर ईरानी नौसेना ने समंदर के अंदर सजदा किया। जांच में सामने आया कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और इसका असलियत से कोई वास्ता नहीं है। इसके अलावा बुलेटिन में केरल के स्कूल में बच्चों के स्वागत और दक्षिण कोरियाई लड़के के हिंदी गाने समेत अन्य वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं।