scorecardresearch
Advertisement

Fact Check: क्या पुलिस प्रदर्शन में शामिल छात्रों को ढूंढकर पकड़ रही है? जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की तारीफ करने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि एक्टर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की है। हालांकि, गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की जांच में यह दावा पूरी तरह गलत और बेबुनियाद साबित हुआ। एक्टर की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस सीजेपी प्रदर्शन में शामिल छात्रों को घर-घर से ढूंढकर गिरफ्तार कर रही है। फैक्ट चेक टीम ने जांच में पाया कि यह वीडियो हालिया घटना का नहीं बल्कि फरवरी 2026 का है, जिसका सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। जांच से स्पष्ट हुआ कि दोनों वायरल दावे भ्रामक और असत्य हैं।