सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने इजरायल के लिए हथियार ले जा रहे एक जहाज पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया है। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। असल में यह वीडियो नौ मार्च का है, जब फारस की खाड़ी में अमेरिकी-इजरायली हमले में एक ईरानी तेल टैंक नष्ट हो गया था। वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी सांसद ने बिहार के भोजपुर में हुए एक हालिया एनकाउंटर को सही ठहराया है। फैक्ट चेक में यह दावा भी गलत साबित हुआ। पड़ताल में सामने आया कि बीजेपी सांसद का यह बयान 28 जून 2026 का है, जो उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर के संदर्भ में एक विपक्षी नेता पर तंज कसते हुए दिया था। सांसद ने खुद स्पष्ट किया है कि उनका यह बयान बिहार के एनकाउंटर से जुड़ा हुआ नहीं है।