scorecardresearch

Fact Check: ईरान के मिसाइल हमले का सच और बिना गांधी वाले 500 के नए प्लास्टिक नोट का वायरल दावा

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बड़े दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं. पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल से हमला किया है. गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ. असल में यह वीडियो 28 मई 2026 को दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हुए इजरायली हमले का है. वहीं, दूसरे वायरल दावे में 500 रुपये के एक नोट की तस्वीर शेयर कर कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिना महात्मा गांधी की तस्वीर वाला नया प्लास्टिक नोट जारी किया है. जांच में सामने आया कि आरबीआई ने ऐसा कोई भी नोट जारी नहीं किया है. वायरल हो रही 500 रुपये के नोट की तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और इसे एआई (AI) टूल की मदद से बनाया गया है.