scorecardresearch

Fact Check: इजरायल में फिलिस्तीनी को मौत की सजा और बंगाल चुनाव में पुलिस एक्शन के वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इजरायल में एक नए कानून के तहत फिलिस्तीनी कैदी को बिजली के झटके देकर मौत की सजा दी गई। 'गुड न्यूज़ टुडे' की फैक्ट चेक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की, तो पता चला कि यह वीडियो लंदन के 'रिपली बिलीव इट ऑर नॉट' म्यूजियम का है, जहां एक इलेक्ट्रिक चेयर का मॉडल रखा हुआ था। यह म्यूजियम 2017 में बंद हो चुका है। वहीं, दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़कर दो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं और उपद्रवियों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। जांच में सामने आया कि ये दोनों वीडियो पश्चिम बंगाल के नहीं, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका के न्यू एस्काटन रोड और शाहबाग इलाके के हैं। हमारी पड़ताल में इजरायल और बंगाल चुनाव से जुड़े ये दोनों वायरल दावे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैं।