सोशल मीडिया पर जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर एक मां-बेटे की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि हादसे में मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों की मौत हो गई। फैक्ट चेक में सामने आया कि यह तस्वीर एआई जनरेटेड है और जबलपुर कलेक्टर ने भी इसका खंडन किया है। दूसरी खबर में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने का दावा करने वाला वीडियो वायरल है। पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का बांग्लादेश के बरिशाल में हुए चरमोनाई महफिल का है। इसके अलावा बुलेटिन में कई अन्य वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं। इनमें एक छात्रा द्वारा अपनी टीचर को दिया गया सरप्राइज, एक बेटे द्वारा माता-पिता को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करना, पुरानी साइकिल से बनी ई-बाइक और मछली चुराती हुई एक बिल्ली का मजेदार वीडियो शामिल है।