scorecardresearch

Fact Check: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का फर्जी दावा और डिलीवरी बॉय के AI जनरेटेड वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. पहले वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में एक मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता शामिल हुए. इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है. फैक्ट चेक में यह दावा गलत साबित हुआ है. वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स असल में केरल के एक पूर्व मंत्री हैं. वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि मुंबई में एक डिलीवरी बॉय ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक से बचाया. इस वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह घटना असली नहीं है. कई एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से यह स्पष्ट हो गया है कि डिलीवरी बॉय का यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड है. गुड न्यूज टुडे की फैक्ट चेक टीम ने इन दोनों वायरल दावों की पड़ताल कर इनकी सच्चाई सामने रखी है.