scorecardresearch

Fact Check | जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के वायरल वीडियो का सच क्या? |

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की सच्चाई जानने के लिए 'गुड न्यूज़ टुडे' की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की है। पहले दावे में एक वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक प्रदर्शन में लाखों की भीड़ जुटी। लेकिन जांच में यह वीडियो 99% तक AI द्वारा बनाया हुआ यानी फेक साबित हुआ। दूसरे दावे में पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के चैंपियंस लीग जीतने के बाद पेरिस में भड़की हिंसा का वीडियो शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि दिसंबर 2022 में पेरिस के कुर्दिश कल्चरल सेंटर पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा का है। इसके अलावा, पुरानी दिल्ली के असलम रिक्शावाला का वीडियो भी वायरल है, जो विदेशी पर्यटकों से फर्राटेदार स्पेनिश और अंग्रेजी में बात करते हैं। साथ ही, उत्तराखंड पुलिस द्वारा शेयर किया गया एक बंदर का वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वह पानी पीने के बाद नल बंद करता नजर आ रहा है।