'गुड न्यूज़ टुडे' के 'फैक्ट चेक' में इन दावों की पड़ताल की गई. पहला मामला पटना के खान ग्लोबल स्टडीज के पास हुई फायरिंग से जुड़ा है. दावा है कि पुलिस ने खान सर (फैजल खान) को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो दिसंबर 2024 का है, जब बीपीएससी प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था. हालांकि, फायरिंग केस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. दूसरी पड़ताल ईरान और इजरायल के बीच तनाव से जुड़ी है. एक वीडियो को तेल अवीव पर ईरानी हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है. जांच में पता चला कि यह वीडियो मार्च 2026 का है, जब तेहरान के जन्नत आबाद इलाके में हमला हुआ था. इसके अलावा, बुलेटिन में कुछ सकारात्मक वायरल वीडियो भी दिखाए गए। इनमें गूगल कर्मचारी अभिजय अरोड़ा द्वारा टाइम्स स्क्वायर पर अपनी मां को दिया गया ट्रिब्यूट और कुंभकोणम के मंदिर में मंगला हथनी का वीडियो शामिल है.