scorecardresearch

Fact Check: खान सर की गिरफ्तारी का सच, इजराइल-ईरान हमले का दावा और मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेशन का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर खान सर की गिरफ्तारी और इजराइल-ईरान हमले से जुड़े दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. पहले वीडियो में दावा किया गया है कि पटना में फायरिंग मामले के बाद पुलिस खान सर को गिरफ्तार करने के बजाय उनके साथ सेल्फी ले रही थी. फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है, जब सब इंस्पेक्टर सुशांत यादव ने सम्मान समारोह में खान सर से मुलाकात की थी. दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि इजराइल ने 24 घंटे में ईरान पर 500 से अधिक सर्जिकल स्ट्राइक की हैं. पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 9 जून 2026 को रूस के दागेस्तान स्थित किजिल्युर्ट शहर की गैस पाइपलाइन में हुए धमाके और आग का है. इसके अलावा, बुलेटिन में मेट्रो में एक युवक के जन्मदिन मनाने, एक शख्स के गाना गाने और एक बिल्ली के दिल टूटने के वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं.