scorecardresearch

क्या सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप ने पुलिस को पीटा? जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुड न्यूज़ टुडे की फैक्ट चेक टीम ने ऐसे ही कुछ दावों की पड़ताल की है। पहले वीडियो में दावा किया गया कि सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले वकील प्रबल प्रताप ने कानपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है। जांच में यह दावा गलत निकला और वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है। दूसरे मामले में नोएडा में जलभराव के दौरान एक महिला के गड्ढे में गिरने का वीडियो वायरल हुआ, जो असल में एआई (AI) द्वारा बनाया गया फर्जी वीडियो है। इसी तरह वेनेजुएला में आए भूकंप के नाम पर दो इमारतों के टकराकर गिरने का वीडियो भी एआई जनरेटेड निकला। इसके अलावा बुलेटिन में कुछ सकारात्मक वायरल वीडियो भी दिखाए गए हैं, जिनमें गाजियाबाद की टीचर चांदनी भाटी का पढ़ाने का अनोखा अंदाज और एक पुलिसकर्मी द्वारा छोटी बच्ची की साइकिल ठीक कराने का वीडियो शामिल है।